OMG! शराब की लत और डिप्रेशन से ‘यो यो हनी सिंह’ की हो गई ये हालत

हनी सिंह का नया अवतार आपको कर देगा हैरान


‘यो यो हनी सिंह‘ नाम ही काफी है, जिनके गानों और रैप पर पूरा इंडिया झुम उठता है, लेकिन काफी टाइम से वे लोगों से दूर हैं… वजह कम ही लोग जानते हैं। दरअसल इंडिया के सबसे पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में अपनी नयी फोटो फेसबुक पर पोस्ट की है। इस फोटो में हनी का लुक काफी बदला हुआ नज़र आ रहा है। आपको बता दें हनी कुछ महीनों से Bipolar Disorder और डिप्रेशन से जूझ रहे थे, लेकिन अब वो इससे उबर चुके हैं।



डिप्रेशन का असर उनके ऊपर साफ़ देखा जा सकता है तभी तो कभी कूल लुक के लिए मशहूर हनी अब पहले जैसे नहीं रहे। आमतौर पर हनी सिंह जैसे लगते थे अब उसके एकदम अलग दिखाई दे रहे हैं। हनी सिंह ने अपनी कई तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की हैं, जिनमे वो बिल्कुल ही बदले हुए लुक में नज़र आ रहे हैं।

दरअसल बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। उन्हें ऐसा लगता था जैसे बर्बादी की ओर जा रहे हैं।

यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें इंसान डिप्रेशन या मेन्टल डिसऑर्डर का शिकार हो जाता है। इसमें मरीज़ कई हफ्तों या महीनों तक अवसादग्रस्त (मेंटली डिस्टर्ब्ड) रहता है।


बायपोलर डिसऑर्डर में पेशेंट का मूड पल-पल बदलता है। कभी वो बहुत खुश होता है तो कभी परेशान और कई बार तो पेशेंट डिप्रेशन में भी चला जाता है।



OMG! शराब की लत और डिप्रेशन से ‘यो यो हनी सिंह’ की हो गई ये हालत  OMG! शराब की लत और डिप्रेशन से ‘यो यो हनी सिंह’ की हो गई ये हालत Reviewed by india on 07:42:00 Rating: 5

No comments

Note: only a member of this blog may post a comment.

Author