इस कैफे में टॉयलेट में मिलता है खाना, अनोखी है वजह!

आपने अजीबोगरीब थीम पर एक से बढ़कर एक रेस्टोरेंट देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी ऐसा रेस्टोरेंट देखा है....




 जिसका नाम टॉयलेट कैफे हो? नाम ही क्यों, इस रेस्टोरेंट में एक अनोखा फूड कैफे है जिसमें खाना टॉयलेट सीट जैसे बर्तनों में परोसा जाता है। यह रेस्टोरेंट इंडोनेशिया के सेमरांग में स्थित है। कमाल की बात तो ये है कि रेस्टोरेंट की यह थीम किसी फन के लिए नहीं, बल्कि एक खास मुहिम को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

इस कैफे के मालिक बुडी लाकसोनो का कहना है कि वह अपने समाज की खातिर ऐसा कर रहे हैं। लाकसोनो एक डॉक्टर भी हैं। वह चाहते हैं कि उनकी इस मुहिम से इंडोनेशिया में लोगों का ध्यान साफ टॉयलेट्स की ओर जाए। बुडी की शिकायत है कि देश में लगभग ढाई करोड़ घरों में अब भी टॉयलेट नहीं हैं। सफाई की यह कमी लोगों को बीमार रखती है और देश को पीछे ले जाती है।
भारत और इंडोनेशिया जैसे तीसरी दुनिया के देशों में टॉयलेट की अनुपलब्धता एक बड़ी समस्या है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक 2014 में इंडोनेशिया में लगभग साढ़े छह करोड़ लोग खुले में शौच जा रहे थे। मुस्लिम बहुल ये देश इस थीम्ड कैफे को बिलकुल पसंद नहीं करता। उनके हिसाब से यह कैफे इस्लामिक लॉ के खिलाफ है। हालांकि की बुडी इस कैफे की सफाई और खाने की गुणवत्ता का खास ध्यान रखते हैं।
Related News


इस कैफे में टॉयलेट में मिलता है खाना, अनोखी है वजह! इस कैफे में टॉयलेट में मिलता है खाना, अनोखी है वजह! Reviewed by india on 02:28:00 Rating: 5

No comments

Note: only a member of this blog may post a comment.

Author